आज स्वस्थ शरीर ही असली धन है। मूंगफली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानें मूँगफली के फायदे के बारे में।
मूँगफली के फायदे – Benefits of Peanuts
कैंसर से बचाव
मूगफली में पॉलीफेनोलिक नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से पेट के कैंसर का खतरा कम होता है।
मधुमेह को नियंत्रित करता है
मूगफली खाने से मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करना चाहिए ताकि जानलेवा बीमारियों से बचा जा सके।
विटामिन डी और कैल्शियम का स्रोत
मूगफली हड्डियों को मजबूत बनाती है। मूँगफली में मौजूद पोषक तत्व शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम प्रदान करते हैं।
हार्मोन को नियंत्रित करता है
जब महिलाओं और पुरुषों में हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए पुरुषों और महिलाओं को रोजाना एक मुट्ठी मूँगफली का सेवन करना चाहिए।
