डैंड्रफ, जूँ, स्कैल्प पर पसीना आने, स्कैल्प के रूखे होने की स्थिति में केमिकल शैम्पू के ज्यादा इस्तेमाल से बाल रूखे हो सकते हैं और स्कैल्प में खुजली हो सकती है। सबके सामने सिर खुजाना शर्म की बात है। सवाल उठता है कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोचेगा।
इस आसान से घरेलू उपाय से आप सिर की खुजली को रोक सकते हैं
सबसे अच्छा और सरल उपाय
नींबू का रस
अगर आपके सिर में खुजली है तो नींबू के रस का प्रयोग करें। रुई पर दो से तीन चम्मच नींबू का रस लें। फिर इस नींबू के रस को स्कैल्प पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने सिर को गुनगुने पानी से धो लें।

