डैंड्रफ, जूँ, स्कैल्प पर पसीना आने, स्कैल्प के रूखे होने की स्थिति में केमिकल शैम्पू के ज्यादा इस्तेमाल से बाल रूखे हो सकते हैं और स्कैल्प में खुजली हो सकती है। सबके सामने सिर खुजाना शर्म की बात है। सवाल उठता है कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोचेगा।
यदि सिर में लगातार खुजली हो रही हो तो मन किसी भी चीज में नहीं लगता। बरसात के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। खोपड़ी में खुजली के कारण कई हो सकते हैं। हालांकि, बालों की जड़ों में रूखापन खुजली को और आम बना देता है। अगर बालों की जड़ों से रूखापन दूर नहीं होता है तो डैंड्रफ की समस्या शुरू हो जाती है। संक्रमण हो सकता है। इसके लिए बालों की स्कैल्प को कभी भी सूखने न दें।
इस घरेलू उपाय से आप सिर की खुजली को रोक सकते हैं
सबसे अच्छा और सरल उपाय
नींबू का रस
अगर आपके सिर में खुजली है तो नींबू के रस का प्रयोग करें। रुई पर दो से तीन चम्मच नींबू का रस लें। फिर इस नींबू के रस को स्कैल्प पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने सिर को गुनगुने पानी से धो लें।
